लड़कियों को पुरुषों के समान समाज में शिक्षा प्राप्त करने और उनको समानजन जीवन जीने के लिए आज भी संघर्ष करना पड़ता है | एक तरफ राजस्थान और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में महिलाओ ने नातरा - झड़गा कुप्रथा (Natra Jhagda Pratha) के खिलाफ उठ खड़ी हुई और करीब 276 लड़कियों का पुनर्विवाह करवाया, वहीं दूसरी तरफ बिहार जैसे राज्य में गरीब परिवार की लड़कियां अपने परिवारों से लड़ कर, कम उम्र में शादी न करके, फुटबॉलर बन रही है | यहाँ आपको राजस्थान और मध्य प्रदेश में झगड़ा कुप्रथा और बिहार के पटना जिले से दूर - दराज गरीब परिवारों की लड़कियों के संघर्ष के बारे में पढ़ने को मिलेगा | किस तरह यह महिला या लड़कियां समाज में अपने वजूद के लिए और अपने सपनों को पूरा करने के लिए लड़ती है | समाज जो विभिन्न प्रकार की सोच और कुप्रथा रखता है, इनसे यह महिला या लड़कियां किस तरह ऊपर उठ कर, विभिन्न प्रकार की परेशानियाँ से निकलती है | झगड़ा कुप्रथा राजस्थान और मध्यप्रदेश राज्यों की सीमाओ के कुल 30 जिले यानि राजस्थान के 10 जिले और मध्यप्रदेश के 20 जिलों में यह झगड़ा कुप्रथा है | इस प्रथा को नातरा - झगड़ा कुप्रथा (NATRA AND JH...