जिस प्रकार देश में पढ़ाई का स्तर बढ़ता गया, उसी प्रकार महिला भी अपने – अपने पसंदीदा क्षेत्र में देश में नाम कमाने लगी | आज हम जानेगे देश में 12 महिलाओ का चेहरा और उनकी ज़िंदगी के बारे में | किस तरह मेहनत करके आज देश में करोड़ों महिलाओं को प्रेरणा देती है |
इन महत्वपूर्ण चेहरे में नाम आते है तो हम देखते है – भवानी देवी जो तलवारबाजी में पदक जीता, सोनाली घोष जो काजीरंगा की पहली महिला डायरेक्टर बनी, ऋतु करिधात जो रॉकेट वुमेन के नाम से जानी जाती है, राधिका घई जो यनिकॉर्न क्लब में पहली भारतीय महिला आदि है | यह सभी महिला सामान्य परिवार से आती है | लेकिन इनके जुनून और मेहनत के साथ परिवार का सपोर्ट आज इनको यहाँ तक ले आया है |Woman of the Year– भारत की मत्वपूर्ण महिला जो बनी सभी की प्रेरणा, आप इन सभी महिलाओं के बारे में यहां जान सकते हैं | किन -किन क्षेत्रों में इन्होंने अपना नाम रोशन किया और देश विभिन्न वर्गों कि महिलाओं के लिए यह किस प्रकार प्रेरणा बन कर निकली|
1. 1. भवानी देवी –
यह एशियन चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली
पहली भारतीय महिला है | इसी भवानी देवी की तुलना महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर से
होती है | 27 अगस्त 1993 में चेन्नई में इनका जन्म हुआ, भवानी देवी का पूरा नाम –
चादलवाड़ा आनंदा सुंदररमन भवानी देवी है | इनका स्कूल में ही तलवारबाजी से परिचय
हुआ था | इनके पिता मंदिर में पुजारी है और माता घर का काम करती है | भवानी देवी के
घर में अधिक रुपए नहीं थे तो इनकी माता ने अपने घहने बेचे यहाँ की इन्होंने बैंक
से लॉन भी लिया था | 2023 में एशियन चैम्पियनशिप में भाग लिया और पदक प्राप्त किया
|
2. 2. सोनाली घोष –
साल 2000 – 2003 के बैच में रही आईएफएस टॉपर सोनाली घोष 118
साल पुराने काजीरंगा नेशनल पार्क की पहली महिला डायरेक्टर बनी | 1975 में पुणे में
इनका जन्म हुआ | फॉरेस्ट कंजर्वेशन क्षेत्र में भी अपना योगदान दिया |
![]() |
Mumbai to Moscow |
3. 3. शीतल देवी –
साल 2023
में एशियन पैरा गेम्स में तीरंदाजी दो गोल्ड मेंडल जीतने वाली शीतल देवी के दोनों
हाथ नहीं है | 10 जवनरी 2007 में जम्मू – कश्मीर के किश्तवाड़
जिले के लोईधर गाँव में फोकोमेलियान एक दुर्लभ बेमारी के साथ हुआ | इनको 9 जनवरी
2024 में अर्जुन पुरस्कार दिया गया | यह अपने कंधे और पैरों के सहारे तीरंदाजी
करती है |
4. 4. अनमोल खरब –
20 जनवरी 2007 में हरियाणा के फरीदाबाद में
जन्म लेने वाली अनमोल खरब एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी है | साल 2024 में वर्ल्ड
रैंकिंग में 472 रखने वाली अनमोल खरब ने वर्ल्ड नंबर – 1 पर रहने वाली खोलड़ी को बैडमिंटन
ऐशीन टीम चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया |
5. 5. सुमन कुमारी (Suman Kumari BSF Sniper) –
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में जन्म लेने
वाली सुमन कुमारी 2021 में BSF मे शामिल हुई थी | 2024
में सीएसडब्लूटी (सेंट्रल स्कूल ऑफ वेपन एंड पैक्टिकल), इंदौर से 8 सप्ताह का स्नाइपर
कोर्स किया | इस कोर्स में शामिल होने वाले कुल 57 व्यक्तियों में सुमन अकेली महिला
थी |
6. 6. जय वर्मा सिन्हा (CEO of the Ministry of Railway) –
भारतीय रेलवे ट्रेफिक सेवा 1988 बैच में जय
वर्मा सिन्हा शामिल हुई | 18 सितंबर 1963 में इनका जन्म हुआ | सिन्हा ने 1 सितंबर
2023 को CEO of the Ministry of Railway
का पद ग्रहण किया | रेवले के 166 वर्षों में पहली बार किसी महिला ने यह पद ग्रहण
किया | इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में Graduation करने वाली जय
वर्मा सिन्हा दक्षिण पूर्व रेवले की प्रिंसिपल चीफ ऑपरेशन्स मैनेजर के रूप में
पहली महिला थी |
7. 7. सुजाता रामदोरई –
बीजगणित के क्षेत्र में योगदान के लिए रामानुज
पुरस्कार पाने वाली एक मात्र महिला है सुजाता रामदोरई | 1962 में इनका बैंगलूर में
जन्म हुआ | चलती गाड़ियों के नंबर को जोड़ने का खेल अपने भाई के साथ खेलती थी, फिर धीरे
– धीरे गणित से प्यार हो गया |
8. 8. राधिका घई –
वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली भारतीय
मुल की राधिका घई 2023 में यूनिकॉन क्लब में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला है
| राधिका घई के द्वारा 2021 में शुरू की काइन्डलाइफ कॉम्पनी का वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर
पार हो गया है | इससे पहले 2021 में शॉप क्लूज् जो इसका पहला स्टार्टअप था, जो 2016
में यूनिकॉन में शामिल हुआ था |
9. 9. कार्तिकी गोंसाल्वेस –
2 नवंबर 1986 में पुणे में जन्म लेने वाली कार्तिकी गोंसाल्वेस वाइल्डलाइफ –
सोशल फोटोग्राफर के रूप में जानी जाती थी | यह पूरे देश में घूमती रही थी | इसी प्रकार
की एक इसकी यात्रा ने कार्तिकी गोंसाल्वेस को फिल्म डायरेक्टर बना दिया | इनके द्वारा
बनाई गई शॉर्ट फिल्म ऐलीफेंट विस्परर्स के लिए ऑस्कर प्राप्त हुआ | भारत की पहली महिला
डायरेक्टर है जिसको ऑस्कर दिया गया |
10. ऋतु करिधाल –
13 अप्रैल 1975, लखनऊ शहर में जन्म लेने वाली
ऋतु करिधाल को रॉकेट वुमन कहा जाता है | 1997 से इसरो में काम करना शुरू किया | 2021
में G7 की यूनाइटेड किंगडम में अध्यक्षता संभाली थी | चंद्रयान
– 2 में शामिल हुई थी लेकिन चंद्रयान – 3 जो 21 अगस्त 2023 में चाँद के दक्षिण स्तर
पर सफलता पूर्वक उतरा इसका नेत्रत्व ऋतु करिधाल ने किया |
11.
नीना सिंह –
1989 राजस्थान कैडर बैच की भारतीय पुलिस अधिकारी
जिसका जन्म 11 जुलाई 1964 में पटना में हुआ था | अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से
पढ़ाई करने वाली नीना सिंह 2005 में अच्छे काम के लिए पुलिस पदक से नवाजा गया | यह कई
केसो के इंवेस्टिगेशन का हिस्सा भी रखी जैसे – जिया खान सुसाइड केस, शीना बोरा मर्डर
केस, मुंबई ब्लास्ट केस | दिसंबर 2023 में नीना सिंह को केन्द्रीय औधोगिकसुरक्षा बल
के डायरेक्टर जनरल पद पर नियुक्त हुई, इस पद पर यह पहली महिला है |
12.
चारू सिन्हा –
बैच 1996 में तेलंगाना कैडर की चारू सिन्हा
2020 में श्रीनगर सेक्टर की पहली आईजी बनी थी | बिहार में सीआरपीएफ के तहत एंटी – माओइस्ट
ऑपरेशन चला चुकी है | हालही में चारू सिन्हा को यानि 2023 में ही सीआरपीएफ में इंपेक्टर
जनरल बनी जो इस पद पर पहुँचने पहली महिला है |
मूल्यांकन
Woman of the Year– भारत की मत्वपूर्ण महिला जो बनी सभी की प्रेरणा देने और समाज में विभिन्न विचारों पर अपने सपने को सच करने कि हिम्मत देती है। जिन महिलाओं को लगता है कि वह कुछ नहीं कर सकती, उनके सपने कभी पूरे नहीं होते वे इन महिलाओं के बारे में ऊपर पढ़ सकती है । देश में हर साल, हर सेक्टर में महिलाएं अपना नाम कमा रही है।
Comments
Post a Comment