WPL-2025 - राजस्थान की पहली महिला क्रिकेटर जो 2025 Women's Premier League (cricket) WPL में शामिल हुई है | अक्षिता माहेश्वरी को मुंबई टीम ने 20 लाख में खरीदा है | अक्षिता माहेश्वरी जो जयपुर की शान बन कर उभरी है | आई हम आज अक्षिता माहेश्वरी के बारे में जानकारी देखते है | किस तरह अक्षिता माहेश्वरी WPL 2025 में शामिल होने का मौका पाया है और इनके जीवन में संघर्ष की कहानी जानते है |
अक्षिता माहेश्वरी जो पिछले साल ही अंडर - 23 नेशनल चैम्पियनशिप में दो मैचों में हैट्रिक से चर्चा में आई थी, इसके बाद यह लगातार अपनी मेहनत कर रही थी | यह मुंबई टीम में शामिल होने के लिए ट्रायल देने गई थी और इसकी बॉलिंग को देखते हुए मुंबई टीम ने WPL 2025 के लिए खरीदा है | अपने सपनों को साकार करने के लिए अक्षिता माहेश्वरी ने अपने जीवन का हर पल क्रिकेट को दिया है |
अक्षिता माहेश्वरी का शुरुआती जीवन
अक्षिता माहेश्वरी का जन्म जयपुर में हुआ | यह बचपन में गली के लड़कों से साथ खेलती थी | इसकी रुचि को देखते हुए अक्षिता ने पिता ने एकेडमी में दाखिल दिलवाया | हालांकि अक्षिता माहेश्वरी के पिता को क्रिकेट देखने का बहुत शौक था | इसी से अक्षिता के अंदर क्रिकेट की ओर रुचि पैदा हुई थी | इस तरह एकेडमी में प्रवेश लेने के बाद अक्षिता ने क्रिकेट को अपना करियर बनाने सोचा और यह कदम दर कदम आगे बढ़ती गयी | जो राजस्थान की पहली महिला ऑलराउंडर क्रिकेटर बनी जो WPL 2025 में शामिल हुई |
अक्षिता माहेश्वरी का एकेडमी में प्रवेश
अक्षिता बताती है कि इसने सबसे पहले केएल सैनी एकेडमी में शरद जोशी से कोचिंग प्राप्त की, फिर यह जीआर एकेडमी से जुड़ी | यहाँ अक्षिता माहेश्वरी को सबसे पहले जगसिमरन सिंग से ट्रैनिंग मिली और वर्तमान में अश्विनी खैरवा से फास्ट बॉलिंग की ट्रैनिंग दी जा रही है | यहाँ इसने ऑलराउंडर की ट्रैनिंग प्राप्त की | जीआर एकेडमी जो चंदन चौधरी की है |
अक्षिता माहेश्वरी का क्रिकेटर करियर
इसी एकेडमी से जुड़ी अक्षिता माहेश्वरी ने पिछले साल यानि 2024 में अंडर - 23 नेशनल चैम्पियनशिप में भाग लिया और कुल 8 मैचो में 23 विकेट लिये, यह नंबर दो पर रही थी | इसी पिछले साल 2024 के जनवरी माह में ओडिसा और 2024 के फरवरी माह में मिजोरम के खिलाफ मुंबई में हैट्रिक ली थी | इस हैट्रिक से यह चर्चा में आ गयी थी | फिर को अक्षिता माहेश्वरी राजस्थान की सीनियर टीम में जगह दी गयी |
अक्षिता माहेश्वरी जो पिछले लगातार पाँच साल से राजस्थान की अंडर - 19 और अंडर - 23 टीम में सीनियर टीम के तौर पर हिस्सा बनी हुई है | यह अभी तक राजस्थान के लिए ही खेली है | अक्षिता को पिछले साल टी20 इंडिया चैलेंजर से भी खेलने का मौका मिला और अंडर - 23 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद इसको नेशनल क्रिकेट एकेडमी के कैंप मे शामिल होने का मौका मिला | इसी से अक्षिता माहेश्वरी का क्रिकेटर में करियर बनाने का मौका मिला |
WPL-2025 Akshita Maheshwari
Women's Premier League (cricket) 2025 में Akshita Maheshwari Mumbai Team से खेल रही है | मुंबई टीम ने बेंगलुरू में अक्षिता माहेश्वरी को एक ऑप्शन के रूप में 20 लाख में खरीदा है | 29 और 30 नवंबर 2024 को अक्षिता ने मुंबई टीम में शामिल होने के लिए ट्रायल में हिस्सा लिया था जो इसकी बॉलिंग बहुत ही शानदार थी | इसी कारण से अक्षिता को मुंबई टीम ने शामिल किया है |
इस तरह WPL 2025 में शामिल होने वाली अक्षिता माहेश्वरी पहली राजस्थानी महिला क्रिकेटर बनी है | इस तरह अक्षिता माहेश्वरी ने अपने क्रिकेटर करियर में नया मौका देखा है, जो बहुत ही शानदार है |
निष्कर्ष
भारतीय महिला क्रिकेट टीम में एक नया उभरता हुआ चेहरा है, जो अक्षिता माहेश्वरी है | WPL 2025 में यह विभिन्न खिलाड़ियों से मिलेगी और अपने क्रिकेट करियर को और अधिक इंप्रूव करेगी | अपनी कमियों को देखते हुए यह और अधिक आत्मविश्वास के साथ खलेगी | इस तरह राजस्थान का नाम रौशन करेगी |
Comments
Post a Comment