Skip to main content

IPL 2025, Vaibhav Suryavanshi Cricketer, आईपीएल के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

 वैभव सूर्यवंशी , जो IPL 2025 में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी है | इस क्रिकेटर को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में खरीद है | इसके साथ वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र के करोड़पति बन बन गए है | वैभव सूर्यवंशी  जो केवल 13 साल 243 दिन के अंडर 19 खेल चुके है | यहाँ आपको Vaibhav Suryavanshi Cricketer के बारे में जानकारी मिलेगी | इनका जीवन किस तरह रहा है | किस तरह यह मेहनत करके आईपीएल 2025 में शामिल हुए है | 

वैभव सूर्यवंशी, जिसने अंडर - 19 में 62 गेंदों पर शतक बनाया था जो आक्रमक रहा | इन्होंने टी20 में राजस्थान के खिलाफ डेंब्यू किया था | IPL 2025 में वैभव सूर्यवंशी पर राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स , दोनों ने बोली लगाई थी | लेकिन अंत में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है | वैभव सूर्यवंशी ने बिहार के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टी20 खेला था | 

वैभव सूर्यवंशी का शुरुआती जीवन 

वैभव सूर्यवंशी का जन्म बिहार के समस्तीपुर जिले में ताजपुर ग्राम में 27 मार्च 2011 को हुआ था | शुरुआत में वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी की हो कोच थे जो पहले क्रिकेटर रह चुके थे | वैभव ने 9 साल की अपनी आयु में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था | वैभव ने घरेलू स्तर पर ही खेलना शुरू किया था | बिहार के लिए सबसे कम आयु के खिलाड़ी बन गए थे | 

वैभव सूर्यवंशी का घरेलू कैरियर 

वैभव के घरेलू करियर में बिहार के लिए अंडर 19 में 12 साल की आयु में वीनू मांकड़ ट्रॉफी को खेल था | फिर इन्होंने ने 12 साल 284 दिन की आयु में जनवरी 2024 में मुंबई के खिलाफ बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी के लिए खेल था | इस रणजी ट्रॉफी में बिहार के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव थे | 

इस प्रकार वैभव सूर्यवंशी ने युवराज सिंह के रिकॉड तोड़ा है जो 15 वर्ष 57 दिन के कम उम्र के खिलाड़ी थे | साल 2023 में  भारत बी अंडर 19 से खेले और इस कुल 6 पारियों में कुल 177 दिन बनाए, इसमें वैभव के दो अर्धशतक थे | साल 2024 के सितंबर माह में वैभव ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर 19 में खेला,, यहाँ अपना पहला शतक लगाया जो 62 गेदो पर कुल 104 रन बनाये | यह पारी बहुत ही आक्रमक थी, इसमें वैभव ने 14 चौके और 6 छक्के लगाए थे | 

फिर वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप ACC अंडर 19 2024 में यूएई के खिलाफ 46 गेंदों पर कुल 76 रन बनाये और भारत ने यूएई को 10 विकेट से हराया था | फिर सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 36 गेदो पर 67 रन बनाये थे | इस तरह वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेटर में अपना करियर बनाने की यात्रा की शुरुआत हुई थी | 

IPL 2025, 13-year-old cricketer, Vaibhav Suryavanshi

IPL 2025 में सबसे कम उम्र क्रिकेटर शामिल होने वाले वैभव सूर्यवंशी की बेस प्राइज 30 लाख थी | इनकी बोली राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स ने ही लगाई थी | लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को 1.10 करोड़ से खरीद कर IPL 2025 में अपनी टीम में शामिल किया है | इस तरह वैभव लिस्ट ए क्रिकेटर में शामिल होने वाले कम आयु के खिलाड़ी बन गए है | वैभव की 13 साल की आयु है | इस नीलामी के बाद यह कम उम्र के करोड़पति बन गए है | 

वैभव सूर्यवंशी ने 23 नवंबर 2024 को टी20 में डेब्यू बिहार से राजस्थान के खिलाफ किया था | फिर इसी राजस्थान टीम ने इनको IPL 2025 में शामिल किया है | 

वैभव सूर्यवंशी से संबधित प्रश्न 

Q. IPL 2025 में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी कौन है ? 
A. साल आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी है | इसकी 13 साल की आयु है | 

Q. वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2025 मे किसने खरीदा है ? 
A. राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को खरीदा है | 

Q. राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को कितने करोड़ में खरीदा है ? 
A. वैभव को 1.10 करोड़ में राजस्थान टीम ने खरीदा है | वैभव की बेस प्राइस 30 लाख थी | इस पर दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों ने ही बोली लगाई थी | 

Q. वैभव सूर्यवंशी मूलरूप से कहा के रहने वाले है ? 
A. यह मूलरूप से बिहार के रहने वाले है और अपना क्रिकेटर करियर बिहार में ही घरेलू ट्रॉफी खेलते हुए शुरू किया | 

Q. वैभव ने टी20 में डेब्यू कब किया ? 
A. इसने 23 नवंबर 2024 को राजस्थान के खिलाफ ही टी20 में डेब्यू किया था | यह बिहार के लिए खेल रहे थे | 


Comments

Popular posts from this blog

Maa ki mamta - मां कि मोहब्बत ( mother's love), देखे माँ आपसे की तरह प्यार करती है ?

          किसी भी व्यक्ति के पास समय रुकता नहीं है, इस लिए यहाँ आपको  Maa ki mamta की कहानी के बारे में माँ के प्यार के बारे में बताया जाएगा | किस तरह इस समय की नई पीढ़ी Social Media में उलझी हुई है और यह Maa ka Pyaar भूल जाते है | किसी एक नए व्यक्ति से Online दोस्ती करके अपना समय बर्बाद करते है | वर्तमान के समय में लोग सिर्फ अपना Time निकाले के लिए आपके साथ समय बताते है और उसे आप हमेशा के लिए समझ जाते है इस लिए इस बाहर की दुनियाँ को भूलो और अपनी Maa के Pyaar के बारे में सोचो | वह किस तरह बिना को स्वार्थ के आपके साथ हर समय, हर मुसीबत में साथ देती है | इस पीढ़ी के नए युवा जिनके साथ कोई समय के लिए अच्छी बाते करते है वे उसको हमेशा के लिए पास रखना चाहते है |  आप यहाँ Maa ki mamta की इस छोटी कहानी में पढ़ कर समझ सकते है की किस तरह खुद को बचाया जा सकता है और अपनी माँ के प्यार को समझ सकते है |         मोहन को gf ने धोखा दिया, पीछले दो साल से साथ रह रहे थे।  मोहन खुद से ज्यादा gf का ध्यान रखता था।  कल सुबह वह कि...

Vridhavastha Pension List UP 2024-25, उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना, प्रति माह 500 रुपए की पेंशन दी जाएगी, लिस्ट में देखे नाम |

   उत्तर प्रदेश सरकार ने समाज कल्याण विभाग के तहत Official Website से वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट 2024-25 (वृद्धा पेंशन लिस्ट यूपी 2024-25) को जारी कर दिया गया है | यह लिस्ट जिले के अनुसार जारी की है, जिन बुजुर्ग व्यक्तियों ने आवेदन किया है वे जनपद के अनुसार लिस्ट में नाम देख सकते है | जो बुजुर्ग व्यक्ति उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना में Select हुए है उनको राज्य सरकार की ओर से प्रति माह 500/- की पेंशन दी जाएगी |  ( वृद्धा पेंशन लिस्ट यूपी 2024-25)  उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के साथ मिल कर राज्य में 60 साल से अधिक बुजुर्गों को प्रति माह पेंशन देने का प्रावधान किया है, जो UP Old Age Pension Yojana/ sspy up gov in 2024-25 list  को शुरू किया गया है | ताकि यह बुजुर्ग अपना भरण – पोषण के साथ सामान्य जरूरतों को पूरा कर सके | उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र को शामिल किया है | राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बुजुर्गों सरकार वित्तीय लाभ प्रदान कर रही है | Vridhavastha Pension List 2024-25 ( वृद्धा पेंशन लिस्ट यूपी 2024-25)...

WPL 2025- गली के लड़कों के साथ खेलने वाली लड़की को मिला शानदार मौका

 WPL-2025 - राजस्थान की पहली महिला क्रिकेटर जो  2025 Women's Premier League (cricket) WPL में शामिल हुई है | अक्षिता माहेश्वरी को मुंबई टीम ने 20 लाख में खरीदा है | अक्षिता माहेश्वरी जो जयपुर की शान बन कर उभरी है | आई हम आज अक्षिता माहेश्वरी के बारे में जानकारी देखते है | किस तरह अक्षिता माहेश्वरी WPL 2025 में शामिल होने का मौका पाया है और इनके जीवन में संघर्ष की कहानी जानते है |  अक्षिता माहेश्वरी जो पिछले साल ही अंडर - 23 नेशनल चैम्पियनशिप में दो मैचों में हैट्रिक से चर्चा में आई थी, इसके बाद यह लगातार अपनी मेहनत कर रही थी | यह मुंबई टीम में शामिल होने के लिए ट्रायल देने गई थी और इसकी बॉलिंग को देखते हुए मुंबई टीम ने WPL 2025 के लिए खरीदा है | अपने सपनों को साकार करने के लिए अक्षिता माहेश्वरी ने अपने जीवन का हर पल क्रिकेट को दिया है |  अक्षिता माहेश्वरी का शुरुआती जीवन  अक्षिता माहेश्वरी का जन्म जयपुर में हुआ | यह बचपन में गली के लड़कों से साथ खेलती थी | इसकी रुचि को देखते हुए अक्षिता ने पिता ने एकेडमी में दाखिल दिलवाया |...