आईसीसी अवार्ड 2024 में भारत के लिए क्रिकेट में दोहरी खुशी देखने को मिली है | इस अवार्ड में जसप्रीत बुमराह को साल 2024 का पुरुष टेस्ट क्रिकेट ऑफ द ईयर चुना गया,, वहीँ महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को भी इसी अवॉर्ड से चुना गया है | इन क्रिकेट प्रेमियों के लिए साल 2024 में भारत की शानदार प्रदशन के कारण साल 2018 के बाद जसप्रीत बुमराह को इस अवॉर्ड के लिए चुना गया है | जसप्रीत बुमराह 72 विकेट लेने के बाद साल 2024 के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर बने है |
जसप्रीत बुमराह पुरुष टेस्ट क्रिकेट ऑफ द ईयर 2024
आईसीसी 2024 के इस अवॉर्ड के लिए जसप्रीत बुमराह से पहले इंग्लैंड के हैरी ब्रुक और जो रूट, श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस के नाम थे लेकिन जसप्रीत बुमराह ने इन सभी को पीछे रखते हुए यह अवॉर्ड अपने नाम किया है | इस आईसीसी के अवॉर्ड के लिए विराट कोहिली को 2018 में दिया गया और यह अवॉर्ड पाने वाले विराट कोहली पहले भारतीय क्रिकेटर थे | जसप्रीत बुमराह आईसीसी 2024 मे पुरुष टेस्ट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड पाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर है | जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 में फॉर्मेन्ट में 14.92 औसर से 72 विकेट लिए |
आईपीएल के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
आईसीसी अवार्ड 2024
आईसीसी ने साल 2024 के अवार्ड को सोमबार यानि 27 जनवरी 2025 को नाम घोषित किए है | इन नामों में भारत के दो क्रिकेटर यानि पुरुष क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना का नाम समाने आया है | जसप्रीत बुमराह को साल 2024 के पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए चुना गया है,, वहीं स्मृति मंधाना को दूसरी बार आईसीसी महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब के लिए चुना गया है | आईसीसी अवॉर्ड में अगला नाम आता है अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजाई को साल 2024 का पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए चुना गया है |
आईसीसी महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024
आईसीसी ने साल 2024 के अवार्ड घोषित में आईसीसी महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 के लिए भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना का नाम सलेक्ट किया है | 28 वर्षीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना यह अवार्ड दूसरी बार अपने नाम किया है | इस अवॉर्ड के लिए स्मृति मंधाना ने दक्षिणी अफ्रीका की लौरा वोल्वोर्ड़, आस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड और श्रीलंका की चमारी अटापट्टु जो साल 2023 में महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर को पीछे करके, अपने नाम किया है | स्मृति मंधाना ने साल 2024 के वनडे में सबसे अधिक 747 रन बनाये है |
ओमरजाई को साल 2024 का पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर
ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजाई जो अफगानिस्तान के क्रिकेटर है, आईसीसी ने साल 2024 के अवार्ड घोषित में इनका भी नाम सलेक्ट किया है | ओमरजाई पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड के लिए चुना गया है | इन्होंने साल 2024 में वनडे में 417 रन बनाये जो 52.12 के औसत से बनाये है और इनको 17 विकेट जो 20.47 की औसत से लिए है | इस लिए इस अवार्ड के लिए इनको सलेक्ट किया है | ओमरजाई ने इस अवार्ड के लिए श्रीलंका के कुसल मेंडिस और वानिंदु हसरंगा तथा वेस्टइंडीज के के शेरफेन रदरफोर्ड पीछे छोड़ा है और यह अवॉर्ड अपने नाम किया है |
Comments
Post a Comment